Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
drunk policeman ruckus before wine shop

यूपी के हमीरपुर जिले के बस स्टैंड के पास एक खाकी धारी शराब के नशे में इतना टल्ली हो गया की वो घंटो जमीन में वर्दी पहने लोटता रहा। इतना ही नहीं वह वर्दी पहने शराब के नशे में चौराहे में हंगामा करता रहा और जब नशा हद से ज्यादा चढ़ गया तो मयखाने के बाहर ही सो गया। वर्दी की इस कारगुजारी को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। एक तो वर्दी का नशा हर नशे पर भारी पड़ता है लेकिन जब इस पर शराब का भी नशा हो तो कानून कि धज्जियां उड़ना तय है। अब इस कानून के रखवाले को जरा गौर से देखिये जो शराब के नशे में वर्दी की ही लाज को भूल गया। वर्दी पहने यह पुलिसवाला नशे में इतना टल्ली हो गया कि वो कभी उठा-कभी गिरा और आखिर में यही जमीन को बिस्तर बनाकर सो गया।

Category

🗞
News

Recommended