Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
sp leaders fight for selfie in kannauj

कन्नौज में सेल्फी और अपना चेहरा दिखाने के चक्कर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सामने ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में अनुशासनहीनता करते दिखे। वह एक दूसरे पर चढ़ कर सेल्फी करने के चक्कर में मंच से नीचे गिर रहे थे। जब प्रदेश अध्यक्ष का माल्यापर्ण किया जा रहा था तो माला डालने की होड़ में भी मंच पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाने वाले कन्नौज में पाटी कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता खुलकर दिखी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कन्नौज के इन्दरगढ़ पहुंचे। यहां वे एक किसान गोष्ठी में शामिल हो रहे थे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में मंच पर चढ़ने की होड़ लग गई।

Category

🗞
News

Recommended