Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago

मेरठ। मेरठ में चल रही दारोगा भर्ती के फिजिकल टेस्ट में एक नौजवान सर के बालों पर गीली मेहंदी लगाकर पहुंचा। अभ्यार्थी की लम्बाई थोड़ी कम थी, लंबाई को कुछ सेमी बढाने के लिए उसने अपने बालों में मेहंदी लगाकर और गीली मेहंदी बीच में रखकर उन्हें खडे कर लिए। लेकिन जांच के लिए आए अफसरों ने उसे पकड लिया।

दारोगा बनने के लिए सिर पर लगाई मेहंदी

मामला यूपी के मेरठ का है जहां पुलिस लाइन में चल रहे दारोगा भर्ती के फिजिकल नापतौल में जब बुलंदशहर का अंकित अपनी लंबाई नपवाने के लिए मेज़र मशीन पर खड़ा हुआ तो सिर के ऊपर रखी प्लेट एका-एक लाल हो गई। अफसरों की जांच में उसकी लंबाई पूरी थी, लेकिन तभी एक अफसर की नज़र मेज़र मशीन पर पड़ी, तो उन्होंने अंकित को रोक लिया। उसके बाल चेक किये गए तो ऊपर के बाल सूखे थे और सिर के बीचो-बीच गीली मेहंदी रखी हुई थी। यह देख अफसर चौंक गए। अफसरों ने अंकित को तत्काल हिरासत में ले लिया। उसके बाल धुलवाने के बाद जब दुबारा जांच हुई तो उसकी लंबाई मानक से कम निकली।

Category

🗞
News

Recommended