Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Watch video how Sukhoi aircraft crash and pilot save its life in Nasik

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक में आज (27 जून) एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टेस्टिंग के लिए रवाना हुआ इंडियन एयर फोर्स का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हालांकि, दोनों ही पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाने में में कामयाब हुए। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सुखाई-30MKI विमान को बनाने के बाद, डिलेवरी से पहले टेस्टिंग के लिए भेजा था। इस लड़ाकू विमान को दो पायलट लेकर रवाना हुए थे, जो नासिक से करीब 25 किलोमीटर दूर पिम्पलगांव बसवंत कस्बे के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

तकनीकी गड़बड़ी के बाद, स्थिति को भांपते हुए दोनों पायलट ने पेरासूट लगाया और सूखोई से छलांग लगा दी। सूखोई विमान उसके बाद एक खेत में जा गिरा और गिरते ही उसमें आग लग गई। पेरासूट की मदद से नीचे उतरे दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अधिकारियों की मानें तो तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ।

इंडियन एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर कोई नई नही हैं, इससे पहले इसी माह जून में ही इंडियन एयरफोर्स का जगूआर लड़ाकू विमान गुजरात के कच में क्रैश होकर नीचे गिर गया था। वही, पिछले साल मई में चीन की सीमा पर सुखोई विमान के क्रैश होने से दोनों पायलट की मौत हो गई थी। हालांकि, इस घटना के बाद इंडियन एयर फोर्स ने कोर्ट से जांच की मांग की थी।

Category

🗞
News

Recommended