अब आपको मगहर लेकर चलते है। वो भूमि जहां कबीर ने समाधि ली । निर्वाण प्राप्त किया । उसी मगहर में कल मोदी जा रहे हैं । माना जा रहा है कि वो 2019 के चुनाव प्रचार का आगाज कल कर देंगे । लेकिन मगहर ही क्यों ? इसके पीछे एक वजह है । वजह ये है कि मोदी सरकार ने पिछले चुनाव में सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया । सरकार का दावा है कि उसकी योजनाएं भी इसी के आस-पास है । उसे दोबारा से मजबूती देने के लिए मोदी ने मगहर को चुना...ऐसा हो सकता है । लेकिन दबी जुबान चर्चा ये है कि बीजेपी राज में जिस तरह दलितों पर अत्याचार की कई घटनाएं सामने आई हैं । उससे दलितों में बीजेपी की पैठ कमजोर हुई है । लिहाजा कबीरपंथ के जरिए पार्टी दोबारा से दलितों की बीजेपी में घर वापसी कराना चाहती है । मगहर से वर्णित की डिटेल रिपोर्ट देखिए ।