Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
प्रश्नकाल यानी वो सवाल जिसका पूछा जाना बेहद जरूरी है । और आज का सवाल बड़ा अजीबोगरीब है । अजीबोगरीब मैं इसे इसलिए कह रहा क्योंकि देश के एक हिस्से में आजादी के बाद शायद पहली बार मुस्लिम इलाकों में ये पोस्टर लगाए गए हैं कि मैं मुसलमान हूं...मैं घर छोड़ रहा हूं । ऐसा एक दो घरों के बाहर पोस्टर नहीं लगे हैं । 100 से ज्यादा घरों के बाहर यही लिखा हुआ है । और ये सब देश के किसी बीहड़ में नहीं बल्कि दिल्ली से 80 किलोमीटर दूर मेरठ के मुस्लिम इलाकों में लिखा है । सवाल ये है कि क्या सचमुच कोई मुसलमान...इसलिए घर छोड़ कर जा रहा है कि वो मुसलमान है । या ऐसे नारों, पोस्टर्स के पीछे कोई साजिश है । इंडिया न्यूज़ ने इस पूरे मामले की तहकीकात है । प्रश्नकाल में हमारी कोशिश है कि आपके सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो ।

Category

🗞
News

Recommended