Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक घर से संदिग्ध हालत में 11 शव मिले. मरने वालों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष हैं..इनमें तीन टीन एजर है. घटना बुराड़ी के संत नगर की है. शुरुआती जांच में पुलिस खुदकुशी की आशंका जता रही है. पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बुज़ुर्ग महिला, उनके 2 बेटे ललित और भूपी, उनकी पत्नियां, 5 बच्चे, 1 बुजुर्ग महिला की बेटी शामिल हैं. राजस्थान से ताल्लुक रखने वाला ये परिवार पिछले 22-23 सालों से इस इलाके में रह रहा था. परिवार का दूध और प्लाइवुड की दुकान थी. ये लोग घर के पास एक किराने की दुकान भी चलाते थे. घर की बेटी प्रियंका ट्यूशन पढ़ाती थी. जुलाई में प्रियंका की शादी होनी थी. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हालत का जायजा लेने बुरारी पहुंचे. 11 लोगों की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं. परिजन और पड़ोसी मानने को तैयार नहीं कि ये आत्महत्या है. थोड़े दिन पहले ही घर के एक लड़की सगाई हुई थी जिसमें सभी बच्चे डांस करते नजर आ रहे हैं.

Category

🗞
News

Recommended