Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
प्रश्नकाल यानी वो सवाल जिसका पूछा जाना जरूरी है । और आज प्रश्नकाल में आपको बुराडी लेकर चल रहे हैं । जहां 11 खुदकुशी का मामला दिन व दिन उलझता जा रहा है । आज इस खुदकुशी के मामले में सामने आए वीडियो की संख्या 5 पहुंच गई । उधर पुलिस जैसे जैसे घर से मिली डायरी पढ़ रही है तो अलग अलग बातें सामने आ रही हैं.. मसलन, अब पांच भटकती आत्माओं की कहानी भी सामने आई है । जिन लोगों की ये आत्मा बताई जा रही है उनके नाम पहली बार सामने आए हैं । इस बीच घटना के बाद से मौत की गुत्थी सुलझने का इंतज़ार करते और डरे सहमे आस पास के लोगों ने नई नई बातों पर चर्चा शुरु कर दी है.. जैसे, अब कोई कह रहा है कि 11 दिन बाद... उन 11 लोगों की आत्मा भी वापस आएगी...जिन्होंने खुदकुशी की ।एक महिला तांत्रिक से आज पुलिस ने पूछताछ की है । इंडिया न्यूज ने भी उस तांत्रिक से बात की है । जो वीडियो मिले हैं उसमें क्या है ? 11 आत्माओं की वापसी की थ्योरी क्यों सामने आई । ये पूरी कहानी आपके सामने हम एक-एक कर प्रश्नकाल में रख रहे हैं । लेकिन इन सारी बातों से पहले हम आपको एक बात जरूर बताना चाहेंगे कि डरने की कोई जरूरत नहीं । दिमाग का इस्तेमाल करने की जरूरत है । खुद सोचिए, विचारिए कि जो कहा जा रहा है...वो क्यों कहा जा रहा है । उसमें सच कितना है ?

Category

🗞
News

Recommended