Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
योगीराज में यूपी पुलिस अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन आज हम आपको तीन हज़ार किलोमीटर दूर सऊदी अरब के रियाद में हुए एक एनकाउंटर की तस्वीरें दिखाएंगे। वहां एक बैंक में डकैती हुई। लुटेरे बैंक लूटकर भाग ही रहे थे कि पुलिस ने बीच रास्ते में उन्हें घेर लिया। फिर क्या हुआ आइये देखते हैं। रियाद पुलिस ने तो बैंक लूटकर भाग रहे लुटेरों को धर दबोचा लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता. अब हम आपको ले चलते हैं उस एटीएम में जिसमें एक लुटेरा पूरे एटीएम को लूटने पर आमादा है। अफसोस कि वहां उसे रोकने वाला कोई नहीं है। इस चोर के पास तो एटीएम खोलने की चाबी थी लिहाज़ा इसे लूट में कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन अब बात उन शातिर चोरों की जो आंखों के सामने से ही पैसे गायब कर देते हैं और सामने वाले को पता भी नही चलता। अगर आप दुकानदार हैं तो ये वीडियो गौर से देखियेगा। ऐसे शातिर चोरों से तो आपको सावधान रहना ही है लेकिन सावधानी की ज़रूरत आपको सड़क पर चलते हुए भी है। दरअसल आजकल हर शख्स अपनी आंखे मोबाइल पर गड़ाए रखता है और इसकी वजह से होने वाले हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। अब देखते हैं एक ऐसे ही हादसे की तस्वीरें।

Category

🗞
News

Recommended