Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अमेरिका के कंसास शहर के एक रेस्टोरेंट में अज्ञात हमलावरों ने एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक छात्र का नाम शरत कोप्पू है. वो तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था. अमेरिका के कंसास में वो यूनिवर्सिटी ऑफ मिजोरी-कंसास सिटी में पढ़ रहा था. शरत को बदमाशों ने 5 गोलियां मारी. उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. स्थानीय पुलिस इसे लूट और हत्या का मामला बता रही है. पुलिस ने संदिग्ध हमलावर का विडियो जारी करते हुए उसके बारे में सूचना देने पर 10 हजार डॉलर का इनाम रखा है.

Category

🗞
News

Recommended