Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
पांच ऐसी तस्वीरों से जो बताएंगी कि कैसे आधा हिंदुस्तान बाढ़ और बारिश से बेहाल है. महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक बाऱिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. पानी का कहर यूपी से कर्नाटक तक लोग झेल रहे हैं. पांच राज्यों की तस्वीर आप देख रहे हैं. महाराष्ट्र में तो बारिश की वजह से आए सैलाब में 107 लोग फंस गए. सबसे पहली तस्वीर मुंबई के पास की है जहां भारी बारिश की 107 लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई. पालघर में छिनछोटी झरने के पास करीब 107 लोग पिकनिक मना रहे था. कुछ लोग झरने में मौजूद थे लेकिन झरने में बहुत ज्यादा पानी नहीं था. भारी बारिश की वजह से अचानक झरने का जलस्तर बहुत बढ़ गया. सारे लोग तेज धार के बीच फंस गए. एक बड़े पत्थर के सहारे सभी लोग सैलाब से लड़ते रहे. स्थानीय प्रशासन ने नेवी से मदद मांगी. नेवी ने 107 लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर को भेजा. 107 लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला गया. रस्सियों के सहारे सभी लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन एक शख्स की पानी में डूबने से मौत हो गई. अगली तस्वीर गुजरात के वलसाड की है. जहां एक शख्स सैलाब में फंस गया. दरअसल वलसाड जिले में दमन गंगा नदी पर बने बांध में पानी बहुत ज्यादा हो गया था जिसकी वजह से डैम के आठ दरवाजे खोलने पड़े. डैम के दरवाजे खोलने की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया. जिससे खेत में काम कर रहा एक युवक फंस गया. रेस्क्यू टीम ने रस्सी के सहारे बड़ी मुश्किल से इस युवक को बाहर निकाल. भारत ही नहीं जापान में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है. वेस्टर्न जापान में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई..जबकि 50 से ज्यादा लोग घा.ल हो गए.

Category

🗞
News

Recommended