Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच को निकालने का प्रयास लगातार जारी है13 लोगों को गुफा से निकालने के लिए 18 गोताखोर लगे हैं. खराब मौसम और ऑक्सीजन की कमी की वजह से ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं. ये खिलाड़ी 23 जून से इस गुफा के भीतर फंसे हैं, जिसके चारों ओर पानी भरा है. खिलाड़ियों और उनके 25 साल के कोच को बचाने की पिछले 16 दिनों से जद्दोजहद जारी है. गुफा में फंसे फुटबॉल खिलाड़ियों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है. गुफा के भीतर पानी भरा हुआ है और बाहर आने के लिए 5-6 घंटे तक का वक्त लग सकता है. गोताखोर ऑक्सीजन सिलंडर के साथ तैरकर अंदर जा सकते हैं लेकिन बच्चों के लिए सिलंडर के साथ इतने लंबे वक्त तक तैरना मुमकिन नहीं होगा. साथ ही बच्चे काफी थके हुए हैं और खाने की कमी की वजह से कमजोर भी हो गए हैं. ऐसे में अगर बारिश की वजह से पानी का स्तर बढ़ जाता है तो बच्चों को निकालना मुश्किल होगा. गुफा में ट्यूब डालकर बच्चों के बाहर निकालने के उपाय पर भी विचार किया जा रहा है.

Category

🗞
News

Recommended