Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Two schoolgirls die in road accident in Chitrakoot

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पटल गया। हादसे में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई, जबकि पांच छात्राएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्राओं का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा चित्रकूट के कोलगदहिया गांव के पास हुआ है। पुलिस की माने तो पूर्व माध्यमिक कोलगदहिया स्कूल की छात्राएं छुटटी होने के बाद घर वापस जा रही थी। कोलगदहिया गांव के प्रधान रमेश श्रीवास ट्रैक्टर गुजरा तो बच्चियों ने हाथ देकर ट्रैक्टर रुकवा लिया और सभी ट्राली में बैठ गई। ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर को लेकर घर आ रहा था, तभी गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर मोड़ते समय ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे प्रधान की दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच छात्राएं घायल हो गई।

Category

🗞
News

Recommended