Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
दिल्ली एनसीआर में ये हो क्या रहा है....एक के बाद एक इमारतें गिर रही हैं और उनकी चपेट में बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं....अभी कुछ दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में बिल्डिंग गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी और अब सामने एक ओर इमारत के गिरने की दर्दनाक कहानी....ऐसे में सवाल ये है कि आखिर दिल्ली-एनसीआर में मौत की कितनी इमारते हैं. गाजियाबाद के मसूरी इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. राहत बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम के मुताबिक मलबे से अबतक 7 लोगों का शव निकाले जा चुके हैं जिसमें 5 लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है. मलबे में अभी भी 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

Category

🗞
News

Recommended