Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
तीन साल की मासूम सना और चालीस फीट गहरा गड्ढा यही वो हालात थे जिसने बीते 30 घंटों से पूरे देश की सांसें थाम रखी थीं। जी हां बिहार के मुंगेर में बोरवेल के गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम सना के लिए देशभर में प्रार्थनाएं हो रही थीं। बीते करीब 30 घंटे से सना को बचाने के लिए ऑपरेशन भी जारी था। 30 घंटे चले लंबे ऑपरेशन के बाद सना को बचा लिया गया। अब सब दिल से सना को यही आशिर्वाद दे रहे हैं कि जुग जुग जिओ सना।

Category

🗞
News

Recommended