Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Lucknow Building collapses in Ganeshganj area following heavy rainfall

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के कारण एक तीन मंजिला मकान ढह गया। मकान गिरने से कई लोग इसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने अभी तक दो लोगों को बाहर निकाल लिया है, जबकि अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहार अभी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गणेशगंज इलाके में तीन मंजिला मकान भारी बारिश के चलते गिर गया। हादसे में मकान के अंदर रह रहे लोग नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एक बच्‍ची और महिला को बाहर निकाला है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुई बेटी आशी को ट्रामा सेंटर भेज दिया, जबकि मां सरिता को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह गिर जाने से ये हादसा हो गया।

Category

🗞
News

Recommended