Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
सुप्रीम कोर्ट में जल्द तीन नए जज नियुक्त किए जा सकते हैं. सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार ने कोलेजियम की सिफारिशों को हरी झंडी दे दी है. सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसेफ, मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस इंडिर्स बनर्जी और ओडिशा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस विनीत शरण की नियुक्ति की रास्ता साफ हो गया है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति सचिवालय से नियुक्ति के लिए अगले हफ्ते आदेश जारी हो सकता है. बता दें कोलेजियम को उत्तराखंड के चीफ जस्टिस के एम जोसेफ का नाम दूसरी बार भेजना पड़ी था. जिसके बाद अब सरकार ने सिफारिशों को मान लिया हैं.

Category

🗞
News

Recommended