Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
यूपी में बिहार जैसे रेप कांड का खुलासा हुआ है. बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह की तरह यूपी के देवरिया के बालिका गृह में भी दरिंदगी का पर्दाफाश हुआ है, देवरिया के निजी बालिका गृह में रह रही लड़कियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. एक लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रविवार रात छापा मारकर बालिका गृह से 24 बच्चियों और लड़कियों को छुड़ाया है. जबकि बालिका गृह से 18 लड़कियां अभी भी गायब हैं. मामले में पुलिस ने बालिका गृह के संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उनके पति मोहन तिवारी और बेटी को गिरफ्तार किया है. बता दें बालिका गृह में अनियमितता की खबरें मिलने के बाद राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला फंड पहले ही रोक दिया गया था और बालिका गृह के खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है. बालिका गृह का नाम विन्ध्यवासिनी बाल गृह बालिका है. पुलिस ने बाल गृह की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है.एक लड़की ने बयान दिया है कि रात में कार से लड़कियों को कहीं ले जाया जाता था और सुबह वो लोग रोते हुए लौटती थीं.

Category

🗞
News

Recommended