Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
sultanpur FIR lodged against former SP MLA anoop sanda

यूपी की राजनीति में यूं तो अमरमणि, आनंद सेन सरीखे नेता अपने कारनामों के चलते सलाखों के पीछे हैं या होकर लौट चुके हैं। लेकिन जिस तरह का उपद्रव सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा के मामले में देखने को मिला है वैसा किसी नेता के साथ सपनों में नहीं हुआ होगा। बंद कमरे से लेकर सड़कों तक उनकी महिला मित्र उनकी राजनैतिक हत्या करने पर आमादा है। बीते सोमवार को शहर के बस स्टेशन स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पम्प पर उनकी महिला मित्र समरीन ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए आत्मदाह की कोशिश की थी। पुलिस ने आज दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

Category

🗞
News

Recommended