Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन को आज निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। यहां हुई पार्टी की आम सभा की बैठक में द्रमुक के महासचिव के. अंबाजगन ने कहा कि स्टालिन को निर्विरोध चुन लिया गया है। पार्टी प्रमुख के पद के लिए 26 अगस्त को नामांकन भरने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे।

पार्टी अध्यक्ष और पिता एम. करूणानिधि की मृत्यु के तीन सप्ताह बाद 65 वर्षीय स्टालिन को द्रमुक प्रमुख चुना गया है। करूणानिधि का सात अगस्त को निधन हो गया था। हालांकि स्टालिन के बड़े भाई और द्रमुक से निष्कासित नेता एम. के. अलागिरी ने धमकी दी थी कि यदि उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया गया तो इसके अंजाम सही नहीं होंगे।

https://www.livehindustan.com/national/story-mk-stalin-set-to-be-dmk-president-coronation-likely-today-at-party-general-council-meet-in-chennai-2144925.html

Category

🗞
News

Recommended