Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Chhattisgarh rains lash the city, 400 villages become island

रायपुर। पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के कई जिलों को पूरी तरह तरबतर कर दिया है। राज्य में जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से करीब कई जिलों से संपर्क कट गया है। पांच जिलों के करीब 400 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। जिसे देखते हुए रायपुर, दुर्ग, धमतरी के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। साथ ही महानदी किनारे बसे महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, जांजगीर, बिलासपुर और रायगढ़ में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल स्तर में इसी तरह बढ़ोत्तरी जारी रही तो भयावह स्थिति हो सकती है।

Category

🗞
News

Recommended