Jaisalmer: Rajeshwari Rajya Lakshmi announced that she will contest the forthcoming assembly elections. The announcement was made on the foundation day of Jaisalmer.She took this decision during a meeting with her well-wishers at her residence, Jawahar Niwas Palace.However, she did not reveal which party will she contest
राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक और शाही परिवार की राजनीति में एंट्री होने वाली है। जैसलमेर राजपरिवार की वंशज और महारावल बृजराज सिंह की पत्नी राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इलाके में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अब तक उन्होंने किसी भी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा नहीं जताई है। राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी नेपाल के सिसोदिया राणा राजघराने की राजकुमारी हैं, हालांकि जैसलमेर राजपरिवार से सियासत में प्रवेश करने वाली वह पहली सदस्य नहीं हैं।