Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
टीवी का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 इस हफ्ते से सोनी टीवी पर शुरू होने वाला है। 3 सितंबर से शुरू होने वाले इस शो को लेकर हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें बिग बी ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक पत्रकार ने बॉलीवुड के महानायक से ये सवाल कर डाला कि नए एक्टर्स के साथ काम करने के बाद, अगर आपको उनका काम पसंद आता है तो आप उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट देते हैं, तो वो तीन स्टार्स कौन से हैं जिन्हें आप ये गिफ्ट दे चुके हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ ने बताया कि, 'जी हां, ये सही है कि मैं उन सभी स्टार्स को एक नोट और कार्ड देता हूं, मुझे जिनका काम अच्छा लगता है।'

https://www.livehindustan.com/entertainment/tele-talk/story-amitabh-bachchan-gives-hand-written-note-to-new-stars-as-a-gift-2146801.html

Category

🗞
News

Recommended