Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Amar singh and his family is afraid of azam khan

कानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने लखनऊ में आजम खान से अपनी बेटियों को जान का खतरा बताया था। जिसको लेकर अमर सिंह बुधवार को राज्यपाल राम नाईक से मिलगे। राज्यपाल राम नाईक ने उनको मिलने का समय दे दिया है।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कानपुर में कहा कि अमर सिंह ने मिलने का समय लिया है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह से चर्चा की जायेगी और जो उचित होगा वो किया जाएगा। वहीं, उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के डिग्री सवाल पर कहा कि उन्हें यह बात आज पता चली है। उसको दिखवाया जाएगा, कि आखिर उनकी डिग्री ऐसे कॉलेज से कहा गायब हो गई। वहीं, उन्होंने कहा कि अटल की डिग्री हो या ना हो उनके वक्तित्व पर कोई फर्क नहीं पडेगा। सबकों उनकी डिग्री की चिंता हो रही है तो इसकी हकीकत की जानकारी जरूर करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended