Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
two families bloody fight for his own son illegal gun shot firing in noida

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौंदा में बच्चों के बीच क्रिकेट को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गएं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि यह घटना खूनी हिंसा में तब्दील हो गई। बच्चों के विवाद में बड़े आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से अवैध तमंचों से फायरिंग भी की गई। पथराव और फायरिंग का यह वीडियो वायरल भी हो रहा है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended