Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने कि लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं। वे वहां पर होने जा रहे दो दिवसीय गुरूवार और शुक्रवार यानि आज और कल ‘बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल ऐंड इकॉनमिक को-ऑपरेशन' (बिम्सटेक) की बैठक में हिस्सा लेंगे।

पाकिस्तान में सार्क सम्मेलन रद्द होने के बाद से बिम्सटेक की अहमियत काफी बढ़ गई है। कूटनीतिक जानकार इसे सार्क विकल्प के रूप में भी देखते रहे हैं। इसमें पाकिस्तान को छोड़कर बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और थाईलैंड और म्यांमार शामिल हैं।

https://www.livehindustan.com/national/story-prime-minister-modi-on-the-two-day-visit-to-nepal-take-part-in-bimstec-summit-2148532.html

Category

🗞
News

Recommended