Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
भारत के अर्पिंदर सिंह ने 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अर्पिंदर ने बुधवार को हुए फाइनल में 16.77 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सोने का तमगा हासिल किया। वह फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और पहले प्रयास में फाउल कर बैठे। लेकिन दूसरी बार में उन्होंने 16.58 मीटर की छलांग लगाई। तीसरे प्रयास में अर्पिंदर ने दमदार प्रदर्शन किया और 16.77 मीटर की दूरी तय की। इस प्रयास के बाद हालांकि दो प्रयास बचे हुए थे लेकिन बाकी प्रतिस्पर्धियों की छलांग से लग गया था कि अर्पिंदर स्वर्ण अपने नाम कर लेंगे। अगले प्रयास में उन्होंने 16.08 मीटर की छलांग लगाई। चौथे एवं पांचवें प्रयास में फाउल कर बैठे लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनकी 16.77 मीटर की छलांग से आगे नहीं निकल पाया।

https://www.livehindustan.com/asian-games-2018/story-indian-athlete-arpinder-singh-wins-gold-medal-in-mens-triple-jump-event-at-18th-asian-games-2018-jakarta-palembang-indonesia-2147376.html

Category

🥇
Sports

Recommended