Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Big road accident in Meerut

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर हालत में चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पुलिस ट्रक को कब्जे में ले कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर हुआ है। जहां देर रात सड़क पर 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद ट्रक ने मीट से भरे छोटे ट्रक को टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरा मीट सड़क पर बिखर गया। इस टक्कर से 200 मीटर आगे जाकर तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शा सवार दो लोगों को रौंद डाला।

Category

🗞
News

Recommended