Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago

चारा घोटाले के अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जस्टिस एसएस प्रसाद की कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए होटवार जेल भेज दिया। कोर्ट ने रिम्स के डॉक्टर को लालू प्रसाद के मेडिकल चेक-अप का भी आदेश दिया है। लालू प्रसाद के वकील ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो को पहले जेल ले जाया जाएगा फिर रिम्स।

इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त को लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने लालू को आत्मसमर्पण करने के लिए 30 अगस्त तक की मोहलत दी थी।

https://www.livehindustan.com/jharkhand/story-lalu-prasad-surrenders-in-cbi-court-2148593.html




Category

🗞
News

Recommended