Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
महज दो घंटे की बारिश से आज भी दिल्ली. दरिया बन गई । हालांकि बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है. इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश से जलभराव भी हुआ । बारिश की वजह से कई इलाकों में रोड पर इतना ज्यादा पानी जमा हो गया कि गाड़ियों को निकालने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा । हर बार की तरह आज भी मिंटो रोड में भी काफी पानी भर गया था ।। दिल्ली के वीआईपी इलाके से लेकर हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है. जिन इलाकों में कई देशों के दूतावास हैं वहां भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है.मौसम विभाग ने रुक रुककर आज और कल दो दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है । पिछले 24 घंटे के दौरान 24.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.

Category

🗞
News

Recommended