Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने कहा है कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेगी। अब्दुल्ला ने कहा है कि जब तक भारत सरकार और राज्य सरकार धारा 35A पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है तब तक उनकी पार्टी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेगी। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन को धारा 35A को मजबूत करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों को धारा 35A के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर जोरदार तरीके से पैरवी करनी चाहिए।

https://www.livehindustan.com/national/story-protect-article-35a-or-we-will-boycott-jk-local-elections-nc-party-chief-farooq-abdullah-tells-centre-2158226.html

Category

🗞
News

Recommended