Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Congress leaders travelling on the bullock cart and bicycle to the assembly

रायपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे। किसानों को धान बोनस देने के लिए अनुपूरक बजट बजट पेश करने बुलाए गए विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेसी अनोखे अंदाज में पहुंचे। राजीव भवन से निकलकर कुछ कांग्रेसी बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले तो कुछ साइकल चलाते हुए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान गाड़ियों पर बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ नरेंद्र मोदी और रमन सिंह के पोस्टर्स भी लगाए रखे थे। कांग्रेस ने सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

Category

🗞
News

Recommended