Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago

एशिया कप का आगाज 15 सितंबर से दुबई में होना है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दुबई पहुंची। महेंद्र सिंह धौनी, कुलदीप यादव समेत सभी खिलाड़ी दुबई पहुंचे। इस बार एशिया कप वनडे फॉरमैट में खेला जाएगा। 2016 में एशिया कप टी20 फॉरमैट में खेला गया था और भारत चैंपियन बना था।

ऑल राउंडर केदार जाधव ने दुबई रवाना होने से पहले अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित, धौनी, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ फोटो पोस्ट की थी। जाधव हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद हुई सर्जरी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। ये चोट उन्हें इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान लगी थी।

https://www.livehindustan.com/cricket/story-asia-cup-2018-rohit-sharma-led-indian-cricket-team-reached-dubai-watch-here-2172826.html

Category

🥇
Sports

Recommended