Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
जवाब तो देना होगा इस बात का कि क्या नेशनल हेराल्ड केस, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर जैसी मुसीबतों से जूझ रही कांग्रेस और गांधी परिवार की मुश्किलें और बढ़नेवाली हैं क्योंकि ऑगस्टा वेस्टलैंड मामले के आरोपी बिचौलिए मिशेल ने पूछताछ में मिसेज़ गांधी का नाम् ले लिया है. सवाल उठने की वजह ये कि आज क्रिश्चन मिशेल की कस्टडी 8 दिन और बढ़ाने की मांग के साथ प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थी और उसने वहां जो जानकारी दी उसके मुताबिक मिशेल ने पूछताछ में मिसेज़ गांधी का जिक्र किया है. हांलाकि ईडी ने ये नहीं बताया कि ये जिक्र किस संदर्भ में था. इतना ही नहीं ईडी के मुताबिक मिशेल ने ईटालियन मां के बेटे का भी जिक्र किया जो कि जल्द भारत का प्रधानमंत्री बननेवाला था. जिसे राहुल गांधी से जोड़कर देखा जा रहा है. अदालत ने मिशेल को 7 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है लेकिन आज अदालत में ईडी ने जो बातें बताईं उस पर सियासत गर्मा गई है.

Category

🗞
News

Recommended