Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मैदानी इलाकों में पैदा की जा रही स्ट्रॉबेरी की मिठास इन दिनों पड़ोसी राज्य तक पहुंचने लगी है. स्ट्रॉबेरी की खेती करके क्षेत्र के युवा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं. सिरमौर जिले के मैदानी क्षेत्र माजरा, धौलाकुआं, पांवटा साहिब व आस पास के इलाकों में भारी मात्रा में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन किया जा रहा है. यहां की स्ट्रॉबेरी हिमाचल प्रदेश के साथ लगते पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब में सप्लाई की जा रही है. स्ट्रॉबेरी उत्पादकों को 140 से लेकर ₹160 तक प्रति किलो दाम मिल रहे हैं. स्ट्रॉबेरी के अच्छे दाम मिलने से उत्पादक बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Category

🗞
News

Recommended