Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बीते 3 माह से भारी बारिश, बर्फबारी के कारण सरकारी, गैर सरकारी और लोगों की निजी संपत्ति को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है. सबसे सबसे ज्यादा लोक निर्माण विभाग के कुल्लू सर्कल को 27 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. कुल्लू सर्कल में 2 दर्जन सड़कों में भारी भूस्खलन और सड़कें धंसने से अभी भी 26 सड़कों पर यातायात बंद है. फिलहाल, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी दिनरात सड़कों को दुरुस्त करने में जुटी है. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोक निर्माण विभाग कुल्लू सर्कल के एसई अनिल संगराय ने कहा कि मनाली विधानसभा और कुल्लू विधानसभा के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़कें जगह-जगह से कई मीटर तक धंस गईं हैं. सड़कों को ठीक करने के लिए 25 जेसीबी मशीनें लगी हैं. मौसम साफ रहा तो एक माह के अंदर सड़कों को दुरुस्त कर यातयात बहाल कर दिया जाएगा.

Category

🗞
News

Recommended