Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में अमानवीय तस्वीर देखने को मिली है, जहां इलाज कराने पहुंचे घायल मानसिक विक्षिप्त किशोर को गार्डों ने घसीटकर बाहर फेंक दिया. न्य़ूज 18 ने खबर दिखाई तो जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक ने दो गार्डों को नौकरी से निकाल दिया और मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी. गौरतलब है कि 28 फरवरी की रात प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने जयारोग्य अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, उस दौरान मंत्री महोदया ने लापरवाहियां देख डॉक्टरों से इतना तक कह डाला था, कि आप लोगों की वजह से सरकार और मंत्रियों को गालियां खाना पड़ती है, उस वक्त मंत्री ने पांच मार्च तक हालात सुधारने के हिदायत दी.

Category

🗞
News

Recommended