Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
बिहार के समस्तीपुर ज़िले में एक युवक को उसके ही रिश्ते के भाई ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि खानदान के बीच ज़मीन को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. मामले के मुताबिक ज़िले के एक गांव की उप मुखिया की डेज़ी देवी के पति मुकेश कुमार का अपने खानदान के साथ ज़मीनी विवाद था, इसी रं​जिश को लेकर मुकेश के चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया और मुकेश को इतना पीटा कि मुकेश की मौत हो गई. बताया गया कि पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी. देखें तफ्तीश.

Category

🗞
News

Recommended