Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस ने नक्सलियों के दो डंप बरामद किए हैं. नक्सलियों ने डंप को सिंटेक्स की पानी टंकी में जमीन में दबाकर रखा था. बता दें कि गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम कटेमा और नकटीघाटी जंगल के बीच नक्सलियों द्वारा बड़ी संख्या में सामान डंप करने की सूचना पर एसटीएफ जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली. इस दौरान उन्हें सिंटेक्स की टंकी में जमीन में दबाकर रखा गया नक्सलियों का सामान मिला. इसमें पाइप बम, 14 डेटोनेटर, एक पीपी बम, गन पाउडर, 8 जोड़ी पिठ्ठू समेत बड़ी संख्या में नक्सली दैनिक उपयोग और साहित्य बरामद किया गया है. अभी भी पुलिस की सर्चिंग लगातार जारी है.

Category

🗞
News

Recommended