Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को पत्र लिखकर एक बार फिर उन्नाव से टिकट देने का अनुरोध किया है. पत्र में बीजेपी सांसद ने उन्नाव लोक सभा सीट का जातीय समीकरण भी बताया है. साक्षी महराज ने कहा कि मैंने पार्टी को खड़ा किया है, जिसके पीछे मेहनत और पैसा लगाकर पूरे इलाके में सेवा की है. उन्होंने कहा कि पार्टी कोई और निर्णय लेती है तो इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत होगी.

Category

🗞
News

Recommended