Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में टाटा संयंत्र लगाने के लिए स्थानीय आदिवासियों की अधिग्रहित जमीनों को लौटाने की गूंज केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है. ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. इंग्लैंड के दोनों सदनों को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे. दोनों सदनों की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए इस फैसले के साथ नरवा, गुरुवा, घुरुवा और बाड़ी के कांसेप्ट को अमलीजामा पहनाने पर बाकायदा प्रशस्ति पत्र भी भेजा गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी 29 मई को ब्रिटिश संसद में अपने फैसले पर स्पीच देंगे. मामले की जानकारी पीसीसी प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दी है.

Category

🗞
News

Recommended