Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अलवर जिले के रैणी क्षेत्र के खोहरा मकरोडा गांव में अचानक अजगर दिखाई दिया. जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. करीब दस फीट लम्बा व 15 किलो वजन का अजगर पकड़ कर राजगढ़ के श्रीनगर बांधेन के वन क्षेत्र स्थित पहाड मे छोड़ दिया है. क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक मीना को ग्रामीणों ने सूचना देते हुए बताया कि खोहरा मकरोडा गांव के सोनू राजपूत के मकान के पास एक विशाल अजगर घूम रहा है, इस पर मीना ने वनपाल किशन लाल पाडा, प्रदीप यादव, वन रक्षक चौल सिंह, भाग चन्द सैनी व एम .एस पाण्डे को खोहरा चौहान के लिए रवाना किया. वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया. बता दें कि अजगर करीब 15 किलो वजनी व 10 फीट लम्बा है. फिलहाल अजगर को पकड कर राजगढ़ रेंज में लाया गया और श्रीनगर बाँधेन के जंगल छोड़ दिया गया.

Category

🗞
News

Recommended