Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावों की तारीखों का एलान होते ही एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है. कई राजनीतिक पार्टियों और लखनऊ ईदगाह के इमाम व शहर काज़ी मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने कहा है कि 6 मई से 19 मई के बीच होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान रोज़ेदार मुसलमानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. उधर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस विरोध को पूरी तरह नाजायज़ बताते हुए इसे कोरी राजनीति करार दे दिया है. ओवैसी ने साफ कहा है कि रमजान के दौरान मतदान की तारीखों को लेकर जो विवाद खड़ा किया जा रहा है वो बेमतलब का है, इसकी कोई वजह ही नहीं है. ये तो साफ़ है कि मुसलमान रमजान में ज़रूर रोज़े रखते हैं लेकिन इससे उनकी सामान्य जिंदगी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. लोग ऑफिस जाते हैं और गरीब से गरीब भी इस दौरान उपवास करता है.

Category

🗞
News

Recommended