Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए अब तक के चुनावों में घटता मतदान प्रतिशत जिला प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनता गया है. बीते विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर जमकर कैंपेनिंग चलाई गई थी, लेकिन मतदान के बाद नतीजा शिफर ही रहा. मतदान प्रतिशत बढ़ने के बजाए और घट गया है. बीते विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 80 से ऊपर था, लेकिन 2018 के चुनाव में 79 प्रतिशत ही रह गया. इसमें सबसे चौकाने वाले आंकड़े शहरी क्षेत्र के हैं. पढ़े-लिखे माने जाने वाले शहरी मतदाता ही अपने मतदान का उपयोग करने में ग्रामीणों के मुकाबले काफी पीछे हैं. इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार गुप्ता ने भी चिंता जाहिर की है. लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान में और अधिक मेहनत और प्रयास किए जाने की बात कही है. इस बार शहरी मतदाताओं को टारगेट कर कार्य किया जाएगा.

Category

🗞
News

Recommended