Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल युवक को गार्ड्स ने घसीटकर बाहर फेंक दिया. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. जब युवक दोबारा अस्पताल में जाने की कोशिश करता है तो उसे पाइप से बांध दिया जाता है. दरअसल इस युवक के हाथ में जख्म था, जिसके इलाज के लिए वो अस्पताल में घुसने की कोशिश कर रहा था. ये बात डॉक्टरों को इतनी नागवार गुजरी की उसे जानवरों की तरह बाहर निकाल दिया गया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने अस्पताल के अधीक्षक को फटकार लगाई. खबर है कि अधीक्षक ने दो गार्डों को नौकरी से निकाल दिया है.

Category

🗞
News

Recommended