Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के पगिया गांव में पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर की थी. पुलिस का कहना है कि मृतक का शव 11 मार्च को उसके ही घर में मिला था. मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो मृतक की पत्नी ही दोषी निकली. मृतक की पत्नी और मृतक के साढू के बीच अवैध संबंध चल रहे थे. जिसका मृतक विरोध करता था. इसी कारण दोनों ने मिलकर शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Category

🗞
News

Recommended