Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
ललितपुर जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गांव में घुस गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए किसी प्रकार मगरमच्छ पर काबू पाते हुए उसे एक पेड़ के सहारे रस्सी से बांध दिया. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित जलाशय में छुड़वा दिया. मामसा थाना जखौरा के कर मोहारा इलाके का है. माना जा रहा है कि मगरमच्छ राजघाट बांध से निकली नहर के सहारे गांव के तालाब में आया और बाद में तालाब में आकर गांव में घुस गया.

Category

🗞
News

Recommended