Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
डूंगरपुर कोतवाली पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान शराब तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी कार से शराब के 20 कार्टन बरामद किए हैं. कोतवाली थाना सीआई चांदमल ने बताया कि बलवाड़ा रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी की गई थी. इस दौरान डूंगरपुर की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार में शराब के कार्टन भरे हुए थे. जिसके बाद पुलिस ने कार को जब्त करते हुए धामोद निवासी कांतिलाल व मुकेश डामोर को गिरफ्तार किया. कार से राजस्थान निर्मित शराब के 20 कार्टन बरामद हुए हैं. पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.

Category

🗞
News

Recommended