Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
बलिया में एक जबरदस्त एक्सीडेंट की खबर आई है. इस भयानक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. दरअसल घटना जिले के नरही थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 31 की है. जहां पर बुधवार देर शाम को हाइवे पर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित जाईलो कार ने सामने से आ रही बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारा. घटना इतना विभत्स था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. तेज आवाज सूनकर आस-पास के घरों से लोग बाहर निकलकर मौके पर पहुंचे घायलों को जैसे-तैसे लाद-फांदकर जिला चिकित्सालय पहुंचा लेकिन दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस फरार आरोपी जाईलो चालक की गिरफ्तारी हेतू कार्रवाई शुरू कर दी है.

Category

🗞
News

Recommended