Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के अलीगढ़ डिपो में कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। एक संविदा चालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। कर्मचारियों ने वे बिल चेकिंग डिपार्टमेंट के दफ्तर में कर्मचारियों ने काम करते हुए शराब के पैग बनाए। किसी की नजर न पड़े, इसीलिए पैग दराज के अंदर तैयार किए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 



 



वीडियो से कर्मचारी हुए चिन्हित

वीडियो बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार, अलीगढ़ डिपो के वे बिल दफ्तर में वरिष्ठ लिपिक मुकेश सक्सेना, लिपिक पुष्पेंद्र गहराना, स्थायी परिचालक राकेश व संविदा चालक गिरेंद्र उर्फ बिट्टू काम करते हुए शराब पी रहे थे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दियया। इसकी जानकारी पाकर एआरएम लोकेश राजपूत वीडियो देखकर कर्मचारियों को चिह्नित किया। 

Category

🗞
News

Recommended